ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा की आरे से संचालित मान मंदिर सेवा संस्थान द्वारा गोशाला परिसर में श्रीश्याम लक्ष्मी गो चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र बनाया गया है। 28 हजार घनफुट में फैले इस अस्पताल में 32 कमरे हैं।
70 हजार घनफुट में 4 शेडों में ऑपरेशन व इलाज के बाद पशुओं को स्वस्थ होने तक रखने की व्यवस्था है। 4 आपरेशन थिएटर भी हैं। 2 पीजी पशु चिकित्सक, 5 वेटरनेरी आफिसर और 20 एलएसए नियुक्त किए गए हैं।
अस्पताल में 100 गोसेवक गोसेवा के लिए लगाए गए हैं। बीमार गायों की विशेष दीर्घकालीन देखभाल के लिए अतिरिक्त स्थान है। ट्रॉमा सेंटर, पुनर्वास केंद्र, बछड़ा संचालन और प्रबंधन विभाग सर्जन विभाग और विशिष्ट चिकित्सकीय जरूरतों के लिए भी अलग विभाग बनाया गया है।
गोवंश अनुसंधान के लिए गोमूत्र से टेबलेट बनाने की कार्यशाला भी अस्पताल में बनाई गई है। रमेश बाबा द्वारा संचालित माताजी गोशाला में 55 हजार गोवंश का पालन किया जाता है। इतनी बड़ी तादात में गोवंश के पालन पोषण के लिए गोसेवकों के साथ-साथ अत्याधुनिक मशीनों से भी काम लिया जा रहा है।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।