फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो दिन के दौरे पर आगरा आएंगे सीएम, टाटा मैदान पर होगी जनसभा; 421 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे साैगात

Fri, 24 Jul 2026 08:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दाैरे को लेकर शुक्रवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने फतेहाबाद रोड पर टाटा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री की फ्लीट का रिहर्सल भी किया गया।
विज्ञापन
सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लेते डीएम व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम करीब चार बजे दो दिन के दौरे पर आगरा आ रहे हैं। सीएम फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान पर जनसभा करेंगे। साथ ही 421 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रविवार को खंदारी कैंपस में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा और बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने फतेहाबाद रोड पर टाटा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को परखा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की फ्लीट का रिहर्सल भी किया गया ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो।

तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी शनिवार दोपहर 3:40 बजे जालौन से हेलिकॉप्टर से सीधे टाटा मैदान पहुंचेंगे। यहां वे आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण और आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को आयुक्त सभागार में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक करेंगे। मथुरा और आगरा की कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार रात सीएम योगी सर्किट हाउस में प्रवास करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री खंदारी स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर के शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। वहां वे उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और वृहद बीमा सुरक्षा योजना को लॉन्च करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे खेरिया एयरपोर्ट से मैनपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
25 जुलाई (शनिवार) का कार्यक्रम
अपराह्न 3:40 बजे: आगरा के टाटा ग्राउंड के निकट बने हेलिपैड पर आगमन।
3:45 बजे: टाटा ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
3:45 से 4:45 बजे तक: विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास व जनसभा।
4:45 बजे: टाटा ग्राउंड से प्रस्थान।
4:55 बजे: आयुक्त सभागार, आगरा में आगमन।
4:55 से 5:55 बजे तक: ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक।
5:55 से 6:55 बजे तक: विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक।

26 जुलाई (रविवार) का कार्यक्रम
सुबह 10:20 बजे: सर्किट हाउस से प्रस्थान।
10:30 बजे: यूनिवर्सिटी कैंपस, खंदारी में आगमन।
10:30 से 11:30 बजे तक: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ
11:30 बजे: शिवाजी ऑडिटोरियम से प्रस्थान।
11:50 बजे: खेरिया एयरपोर्ट, आगरा आगमन।
11:55 बजे: खेरिया एयरपोर्ट से मैनपुरी के लिए प्रस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें