फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने एटा को दी मेडिकल कॉलेज सहित करोड़ों की सौगात, केंद्रीय मंत्री ने बताया ऐतिहासिक दिन

Tue, 26 Feb 2019 03:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
एटा को राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एटा पहुंच चुके हैं। यहां सैनिक पड़ाव मैदान से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने एटा को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। इसके साथ ही एटा जिले में करोड़ों की विकास योजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। एटा के लिए भी और देश के लिए भी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम कब जवाब देंगे कैसे देंगे, कहां देंगे ये सब सेना पर निर्भर है। आज भारतीय सेना ने पाक में चल रहे आतंकी सेंटर को ध्वस्त कर दिया। यह बोलते ही पंडाल में भारत माता के नारे गूंजे। 

उन्होंने कहा कि सही समय पर नरेंद्र मोदी को पीएम और यूपी में योगी को सीएम बनाया गया है। साथ ही इशारा किया कि सही जगह अंगुली टिकाएं, जिससे आगे भी विकास हो सके। मेडिकल कॉलेज जैसे और भी विकास हों। उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह जी ने फोन कर पूछा कि एटा का क्या चल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एटा में ही मेडिकल कॉलेज खुलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
करीब तीन बजे मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से सैनिक पड़़ाव में बनाए गए हेलीपैड पर उतारे। यहां भाजपा सांसद राजवीर सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंच से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने बटन दबाकर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया।

एटा लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए 34 परियोजनाओं का लोकार्पण और 40 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें मेडिकल कालेज और बाइपास के साथ आईटीआई, पॉलीटेक्निक, अतरंजीखेड़ा, सड़कें, विद्युत विभाग के नए सब स्टेशन, सोलर लाइट, नए नलकूप आदि भी प्रोजेक्ट शामिल हैं।

खाली रह गई कासगंज की झोली

जिले में आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज जिले के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की। सीएम ने न तो कासगंज जिले की किसी परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया और न ही सोरों तीर्थस्थल को लेकर कुछ कहा। ऐसे में कासगंज से आए लोग मायूस नजर आए।

मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पंडाल में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। सीएम के कार्यक्रम को लेकर पूरा सैनिक पड़ाव भगवा रंग में रंगा गया। पूरे मैदान में केसरिया रंग के पर्दे लगाए गए। मंच को गेंदा के फूल से सजाया गया। इसके अलावा कई विदेशी फूलों के गुलदस्ते भी लगाए गए।

वहीं सुरक्षा के लिहाज से सैनिक पड़ाव को छह जोन में बांटा गया। पहले जोन में हेलीपैड, दूसरे जोन में मंच, तीसरे जोन में वीआईपी और मीडिया, चौथे जोन में वीआईपी पार्किंग, पांचवें जोन में साधारण पार्किंग और छठवें जोन में आम जनता के बैठने के लिए व्यवस्था की गई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें