आगरा में बुधवार को आए तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी आगरा आए हैं। सीएम योगी सर्किट हाउस में ठहरे हैं। शनिवार को आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
सीएम योगी का हेलिकॉप्टर तकरीबन साढ़े नौ बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतारा। यहां सड़क मार्ग से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे।सीएम योगी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती आपदा पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए जा सकते हैं।
इसी के मद्देनजर एसएन मेडिकल कॉलेज में अलर्ट घोषित किया गया है। सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। तूफान की चपेट में आने वाले मरीजों का खास ख्याल रखा जा रहा है।