पराली कम जलाने पर बुधवार को जिलाधिकारी मथुरा सर्वज्ञराम मिश्र को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। डीएम ने कहा कि किसान एवं विभिन्न विभागों का बड़ा सहयोग रहा, नगर पंचायत द्वारा रोटावेटर उपलब्ध कराए गए तथा कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को पराली न जलाने एवं पराली को गोशालाओं में भेजे जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। डीएम ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि ये सम्मान उनके सहयोग से प्राप्त हुआ है और वह आशा करते हैं कि सभी अधिकारी एवं जनपदवासी इसी तरह से सहयोग करते रहें।
आगरा में कोरोना के 19 नए मरीज मिले, 20 ठीक हुए
जनपद में धान की पराली को आग लगाना गंभीर समस्या थी। वर्ष 2018 में कुल 1049 घटनाएं हुई थीं, जिन्हें गत वर्ष राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों से 464 कर दिया गया तथा इस वर्ष जनपद में मात्र 151 पराली जलाने की घटनाएं प्रकाश में आई हैं। आशा है कि आगामी वर्षों में कृषकों को जागरूक कर पराली का प्रबंध कराने के प्रयास किये जाएंगे ताकि कोई भी कृषक पराली को न जलाएं।