कासगंज। ग्राम महावर में बच्चों में चिकन पॉक्स फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को भी गांव में शिविर लगाया। संक्रमित 17 बच्चों को होम आइसोलेट कर दिया। जबकि 64 अन्य ग्रामीणों का टीम ने इलाज किया। सभी को आवश्यक दवाएं दी गईं।
चिकित्सक डा. विकास भारती, डा. पीएस वर्मा की टीम ने गांव में परीक्षण किया। गांव में घर-घर सर्वे कर बच्चों के बारे में जानकारी की। गांव में संक्रमित मिले बव्वे अनार सिंह, रागिनी, मोहिनी, कमलेश, तेजवीर, खु्शबू, योगराज, कौशल, मोहन, मोनिका, रजवीर, रजनी, हिमांशु, प्रियांश, वैभव, विकास, शिवानी का फिर से चिकित्सीय परीक्षण किया। बच्चों की हालत में सुधार देखा गया। इसके साथ ही संक्रमित मिले सभी 17 बच्चों को होम आइसोलेट किया। इसक अलावा गांव में सिर दर्द, सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द आदि के 64 मरीज मिले। इन मरीजों को भी आवश्यक दवाएं दी गईं। गांव में फैल रही बीमारियों के चलते ग्रामीण दहशत में हैँ। बुखार पीड़ित मरीजों की स्लाइट बनाई गई। टीम में फार्मासिस्ट-नितेश शर्मा, ऑप्टोमेट्रिस्ट अरुण कुमार, सीएाचओ वर्षो, एएनएम कृष्णा राजपूत आदि मौजूद रहे।
कासगंज। ग्राम महावर में बच्चों में चिकन पॉक्स का संक्रमण स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते फैला। एक सप्ताह से बच्चे चिकन पॉक्स की चपेट में आ रहे थे। इसकी सूचना गांव सीएचओ को दी गई।, लेकिन गांव में जांच के लिए टीम नहीं पहुंची। टीम सूचना के तीन दिन बाद गांव में आई। इसके बाद इलाज शुरू हुआ। तब तक 17 बच्चे चपेट में आ चुके थे।
कासगंज। गांव महावर में चिकन पॉक्स फैलने की सूचना पर डिप्टी सीएमओ एन चौहान, जिला मलेरिया अधिकारी आलम सिंह, जिला संक्रमण रोग विशेषज्ञ डा. सुनंदा सहित अन्य अधिकारी गांव में पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर चिकित्सा सुविधा आदि के बारे में जानकारी ली।
ग्राम महावर में संक्रमित मिले 17 बच्चों को होम आइसोलेट करा दिया है ताकि संक्रमण अन्य बच्चों में न फैले। इसके अलावा गांव में जो भी ग्रामीण बीमारियों की चपेट में मिले हैं उनका भी इलाज कराया जाएगा। टीम लगातार गांव का भ्रमण करेगी- डा. अवध किशोर प्रसाद, सीएमओ