फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा किला में जय भवानी-जय शिवाजी की गूंज, लेजर शो से दिखाई शाैर्य गाथा; सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की शिरकत

Thu, 19 Feb 2026 08:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आगरा किला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
सीएम देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जय भवानी, जय शिवाजी के उद्घोष से बृहस्पतिवार को आगरा किला गुंजायमान हो गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किले के बाहरी हिस्से में आयोजित लेजर शो के जरिये उनकी शौर्य गाथा को जीवंत किया गया। लगातार चाैथे साल आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के साथ देशभर से आए लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान और महाराष्ट्र सरकार की ओर से शिवाजी की जयंती पर हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2030 में छत्रपति की 400वीं जयंती पर आगरा किले में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न प्रदान कर किया।

http://
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटील, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सबसे पहले महाराष्ट्र गीत हुआ, फिर मराठी भाषा में छत्रपति के राज्याभिषेक को खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया गया। अंत में लेजर शो के जरिये किले में शिवाजी के स्वाभिमान की घटना को दिखाया गया।


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें