फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व 2026: नहाय-खाय के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प, जानें चारों दिन का पूरा कार्यक्रम

Fri, 13 Nov 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगे।
विज्ञापन
Chaiti Chhath Puja 2026: नहाय खाय के साथ चैती छठ पूजा की शुरूआत, जानिए किस दिन क्या होता है? | Bihar - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू होगा। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी पर पहले दिन नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेंगे। पर्व के लिए लोगों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


पूर्वाचल संस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष शंभूनाथ चाैबे ने बताया कि शुक्रवार को नहाय-खाय के दिन व्रती ब्रह्ममुहूर्त में उठकर पवित्र नदियों या घरों में गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करेंगे। इसके बाद सूर्य देव की आराधना कर नए वस्त्र धारण करेंगे। इस दिन शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। चूल्हे पर अरवा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी का शुद्ध सात्विक भोजन तैयार किया जाएगा।

पूर्वांचल छठ पूजा समिति के मुख्य व्यवस्थापक राकेश शुक्ला ने बताया कि शहर के प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई, समतलीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। घाट पर मुख्य आयोजन 15 और 16 नवंबर को होगा।
विज्ञापन



 टेढ़ी बगिया निवासी विद्या मिश्रा ने बताया कि  छठ मैया की कृपा से इस बार मैं पहली बार व्रत रख रही हूं। 36 घंटे के निर्जला उपवास के बारे में मन में थोड़ा संकोच जरूर था लेकिन परिवार के सहयोग और छठी मैया के प्रति आस्था से उत्साहित हूं। 

प्रताप नगर निवासी विशाखा मुद्गल ने बताया कि घर में बचपन से परिवार में लोगों को व्रत रखते देखा है। पहली बार संतान प्राप्ति के लिए इस कठिन अनुष्ठान का हिस्सा बनने जा रही हूं। मन में बहुत श्रद्धा और उत्साह है।
विज्ञापन



चार दिवसीय मुख्य कार्यक्रम

13 नवंबर को नहाय-खाय (चतुर्थी)
14 नवंबर को खरना (पंचमी) - शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करने के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू।

15 नवंबर को संध्या अर्घ्य (षष्ठी) - व्रती घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। (सूर्यास्त: 5:27 बजे)।
16 नवंबर को (सप्तमी)- उषा अर्घ्य एवं पारण, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन (सूर्योदय: 6:39 बजे)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें