ताजमहल-तेजोमहालय मामले की अगली सुनवाई से पहले पक्षकार कुंवर अजय तोमर को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप है। उन्होंने शमसाबाद थाने में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ताजमहल-तेजोमहालय मामले की अदालत में होने वाली सुनवाई से पहले मामले के पक्षकार को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने थाना शमसाबाद में शिकायत कर सुरक्षा की मांगी है। अगली सुनवाई 11 दिसंबर को हाेगी।
विज्ञापन
योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने बताया कि 11 नवंबर की रात उनके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई, वह रिसीव नहीं कर पाए। बाद में उन्होंने संदेश भेजकर संपर्क करने का प्रयास किया।
इस पर उन्हें सामाजिक और धार्मिक कार्यों को बंद करने की चेतावनी देते हुए धमकाया गया। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने दो दिन के अंदर पता और लोकेशन निकालकर जान से मारने की धमकी दी।