जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में श्रीराधारानी जी सेवा मंडल परिवार की ओर से आयोजित छप
आगरा। श्री राधारानी सेवा मंडल परिवार की ओर से गिरिराजजी का 16वां दिव्य छप्पन भोग महोत्सव 13 और 14 दिसंबर को गोवर्धन में आयोजित होगा। महाराज को 51 क्विंटल व्यंजनों के छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। सोमवार को श्रीखाटूश्याम मंदिर जीवनी मंडी में पदाधिकारियों ने महोत्सव के आमंत्रणपत्र का विमोचन कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।
संस्थापक गोविंद सरन गर्ग ने बताया कि गोवर्धन तलहटी में दानघाटी मंदिर के सामने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को निधिवन की तर्ज पर सजाया जाएगा। रत्नजड़ित पोशाक में ठाकुर जी श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। 30 नवंबर को राधा-कृष्ण गोशाला फाउंड्री नगर में गोमाता का पूजन एवं छप्पन भोग अर्पित करने के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
संस्था के संतोष मित्तल ने बताया कि गोवर्धन में 13 दिसंबर को गोवर्धन पर्वत की दुग्धधार परिक्रमा सहित विविध आयोजन होंगे। 14 दिसंबर को सुबह साधु सेवा व भंडारा वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। समन्वयक अविनाश राणा व विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि 13 दिसंबर को आगरा के विभिन्न स्थानों से लगभग 1100 श्रद्धालु गोवर्धन के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर प्रमोद मांगलिक, संजीव अग्रवाल, सुनील गुप्ता, हरिओम सिंघल, पवन कुमार, दीपक ढल, धीरज बंसल, रचित गोयल, आशीष वर्मा, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।