फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कबड्डी और हैंडबॉल के लिए चयन ट्रायल्स कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जूनियर बालिका कबड्डी एवं हैंडबॉल की प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिताओं के लिए आगरा मंडल की टीम की चयन करने प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू होगी। चयन ट्रायल्स एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय ट्रायल 26 को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 27 को सुबह 11 बजे से होंगे। चयनित खिलाड़ी 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक अयोध्या में प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जूनियर बालिका कबड्डी के जिला ट्रायल 27 नवंबर को दोपहर 3 बजे और मंडलीय ट्रायल 28 नवंबर को सुबह 11 बजे से स्टेडियम में ही होंगे। चयनित खिलाड़ी 6 से 8 दिसंबर तक गाजीपुर में होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


दोनों खेलों में प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2006 के बाद होनी चाहिए। कबड्डी में खिलाड़ी का वजन 65 किलो से कम होना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र, स्वयं एवं माता-पिता का आधार कार्ड, सीएमओ से जारी आयु एवं चिकित्सीय प्रमाणपत्र साथ लाना आवश्यक है। पंजीकरण निशुल्क रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें