फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में छलेसर कैंपस विजेता

Fri, 26 Sep 2025 05:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किरावली स्थित चौधरी किरन एकेडमी में डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छलेसर कैंपस ने बीएसए मथुरा को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरावली (आगरा)। किरावली स्थित चौधरी किरन एकेडमी में बृहस्पतिवार को डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 20 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस की टीम ने बीएसए मथुरा की टीम को हराकर जीती।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन एनसीसी वन यूपी बटालियन के कमांडेंट कर्नल अंकुर स्वाग और संस्था के सचिव डॉ. रामेश्वर चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। गर्मी के बीच कबड्डी खेलने के दौरान युवाओं ने जमकर पसीना बहाया। पहले सेमीफाइनल में छलेसर कैंपस ने रघुनाथ कैंपस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बीएसए काॅलेज मथुरा ने शिकोहाबाद के एके काॅलेज को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

फाइनल मैच बीएसए कॉलेज मथुरा और छलेसर केंपस के बीच हुआ। इसमें छलेसर कैंपस ने 8 अंकों से जीत हासिल की। छलेसर कैंपस टीम के कप्तान कपिल ठाकुर और बीएसए मथुरा के कप्तान संदीप को मुख्य अतिथि विधायक चौ. बाबूलाल ने विजेता और उपविजेता की ट्राफी दी। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। रेफरी योगेश चाहर, विक्रम सिंह, वीरपाल सिंह, जयप्रकाश रहे। संचालन सुरेंद्र शर्मा ने किया। मौके पर डाॅ. अखिलेश सक्सेना, पर्यवेक्षक प्रो, रनवीर सिंह, चयनकर्ता धमेंद्र सिंह महेश फौजदार, शिवानी चौधरी, अग्रज चौधरी प्राचार्य डाॅ. अजीत सिंह, पुष्पेंद्र चाहर, घूरे आर्य, राजवीर सिंह, कमल सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें