फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ताजनगरी में नाले के पानी में केमिकल... कमर झुकी, हाथ व पैर हुए टेढ़े-मेढ़े; तीन की हो चुकी मौत

Thu, 24 Oct 2024 09:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में नाले के पानी में केमिकल होने से कई क्षेत्र के लोगों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। किसी की कमर झुक गई, तो हाथ व पैर टेढ़े-मेढ़े हो गए। तीन की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
नाला आगरा (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नाले के पानी केमिकल होने से बड़ी समस्या जन्म ले रही है। हाथ व पैर टेढ़े-मेढ़े, झुकी कमर, कैंसर और लकवा। जिले के नैनाना जाट के स्वरूप नगर में इन बीमारियों के कई घरों में मरीज हैं। यहां नाला उफन रहा है। नालियां चोक हैं और गंदगी के ढेर हैं। तीन की मौत होने के बाद आईएमए की टीम ने निरीक्षण कर हालात पर चिंता जताई है। 

विज्ञापन


आईएमए के आओ गांव चले समिति के चेयरमैन डॉ. ओपी यादव ने बताया कि नगर निगम का गंदा सीवर नहर में मिल रहा है। इससे संक्रमण फैल रहा है। कई घरों में लोग बीमार हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित और निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच बताया कि कई लोगों में पैरालाइसिस, आवाज न निकलना, घुटनों की खराबी, झुकी कमर और एनिमिक मरीज मिले। 

कइयों को सांस रोग की भी परेशानी मिली है। इससे पचगई खेड़ा, रोहता में भी ऐसे मरीज हैं। रविवार को आईएमए शिविर लगाएगा। इंटोरा पीएचसी डाॅ. अजय चौधरी ने बताया कि मृतक महेश, मोतीलाल और टेकचंद के परिजनों से विवरण लेकर सीएमओ कार्यालय रिपोर्ट भेजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें