फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीता मोबाइल के सिपाहियों पर पथराव, सिपाही घायल

Thu, 22 Jan 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर में वारदात की सूचना पर गए चीता मोबाइल के सिपाहियों पर चौकीदार और उसके बेटे ने पथराव कर दिया। एक सिपाही घायल हुआ है। मौके पर आए पुलिस अफसर से भी अभद्रता की गई। घटना के बाद से हमलावर फरार हैं।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी प्रवीन कुमार की राहुल विहार, फाउंड्री नगर में प्लास्टिक की फैक्ट्री है। मुनीम सुनील मंगलवार देर रात बाजार से लौट रहा था। प्रवीन की फैक्ट्री के सामने ही संजय गोयल की फैक्ट्री है। इसके चौकीदार सोहन और उसके बेटे रमेश ने मुनीम का रास्ता रोक लिया। विरोध पर फरसे से प्रहार कर घायल कर दिया। जानकारी पर आए चीता मोबाइल के सिपाहियों पर भी पथराव किया। इस दौरान सिपाही बृजेश घायल हो गया। सूचना पर सीओ छत्ता विवेक त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। उनके साथ भी अभद्र्रता कर दी। प्रवीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुनीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें