फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर के पास बसेगा ‘नया आगरा’

Wed, 21 Jan 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर अब दिल्ली की तरफ नहीं, बल्कि फीरोजाबाद की तरफ पैर पसार रहा है। एनएच-2 व यमुना एक्सप्रेसवे के बाद निर्माणाधीन इनररिंग रोड और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे ने एत्मादपुर क्षेत्र की किस्मत चमका दी है। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) अब यहां एक ‘नया आगरा’ बसाने में जुटा है। एडीए ने बिल्डरों के समक्ष लैंड पूलिंग के तहत इस क्षेत्र की 400 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें किसानों की मदद ली जाएगी।  
विज्ञापन

मंगलवार को एडीए सभागार में समाजवादी अफोर्डेबिल हाउसिंग योजना की जानकारी को लेकर हुई बैठक में एडीए अधिकारियों ने बिल्डरों के समक्ष अपनी इस योजना का खुलासा किया। एडीए ने बिल्डरों और किसानों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि एत्मादपुर और बुढ़ाना क्षेत्र में वह लैंडपूलिंग करना चाहता है। इस जमीन को विकसित कर यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का नया शहर बसाया जाएगा। हालांकि इसकी विस्तृत योजना अभी तैयार नहीं की है। जल्द ही किसानों और बिल्डरों के साथ मिलकर एडीए इसका खाका खींचेगा।
बता दें, इस क्षेत्र में 80 हेक्टेयर जमीन एडीए ने पहले ही अधिग्रहण कर ली है। इनररिंग रोड विकसित होने के बाद एत्मादपुर क्षेत्र ताजमहल के नजदीक हो जाएगा। यहां से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे भी ज्यादा दूर नहीं होगा। इस तरह से यह ‘नया आगरा’ हर तरफ से हाईवे और एक्सप्रेसवे से घिरा हुआ होगा। इतना ही नहीं, इनररिंग रोड के आसपास स्पा, होटल, स्टेडियम, ऑडिटोरियम, न्यू आईएसबीटी आदि विकसित करने की योजना है। कुबेरपुर के आसपास थीम पार्क भी प्रस्तावित है। इस लिहाज से आने वाले समय में यह क्षेत्र सबसे हॉट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें