फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैकपोस्ट देख कैंटर चालक ने दौड़ा दी गाड़ी, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
कासगंज के गोरहा पर कैंटर गाड़ी से उतरते प्रवासी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर गोरहा पुलिस चेकपोस्ट पर एक कैंटर चालक ने पुलिस को देखकर स्पीड बढ़ा दी। इससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। मामले की जानकारी तत्काल अधिकारियों दी गई। पुलिस ने सोरों कोतवाली के सामने बैरियर लगाकर कैंटर को रोक कर सीज कर दिया। साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर में एक कैंटर 42 प्रवासी मजदूरों को लेकर जयपुर से बरेली जा रहा था। गोरहा बैरियर के पास पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का इशारा किया। पुलिसकर्मी खुद भी कैटर की ओर बढ़ रहे थे। तभी कैंटर चालक मोहम्मद रफीक निवासी नई बस्ती, नवाबगंज बरेली ने स्पीड बढ़ा दी और दौड़ाता हुए आगे निकल गया।
पुलिसकर्मी तुरंत पीछे हट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि पुलिस कर्मी दो चार पल लेट हो जाते तो कैंटर उन्हें कुचलता देता। पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी सोरों कोतवाली इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह को दी। उन्होंने सूचना पर तत्काल गाड़ी की घेराबंदी कर सोरों कोतवाली के सामने ही बैरियर लगा कर कैंटर को रोक लिया। सभी प्रवासियों को गोरहा भेज कर कैंटर को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

- गोरहा चेकपोस्ट पर कैंटर चालक ने पुलिस के रोकने पर भी गाड़ी नहीं रोकी और तेजी से पुलिस की ओर दौड़ाता निकल गया, इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। गाड़ी सीज करके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें