फोटो06बिलराम हजारा नहर पर बिना नंबर प्लेट लगे ऑटो के चालान करती यातायात पुलिस ।स्रोत:पुलिस मी
कासगंज। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट व शराब पीकर वाहन चलाने पर दो वाहनों को सीज किया। यातायात नियमों का उलंघन करने पर 196 वाहनो पर ऑनलाइन चालान कर 4.58 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
टीएसआई लक्ष्मण सिंह ने बृहस्पतिवार को नदरई गेट, सिकंदराराऊ मार्ग, बिलराम हजारा नहर, बाईपास मार्ग सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। बिलराम नहर के पास बिना नंबर प्लेट लगाए 07 डंपर के चालान किए। वहीं एक डंपर बिना नंबर प्लेट व चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाए जाने पर उसे सीज किया। एक ऑटो चालक के शराब पीकर ऑटो चला रहा था। ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने के बाद ऑटो को सीज करने की कार्रवाई की गई। दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मोबाइल फोन का प्रयोग, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट वाहनों को चेक किया। सीओ यातायात अमित कुमार यातायात नियमों को उल्लंघन करने पर 196 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए। इन वाहनों पर ऑनलाइन शमन शुल्क 4,58,500 रुपये जुर्माना लगाया गया।