फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी 131 बैंकों में चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार को बैंक खुलने के साथ ही पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिलेभर में 131 बैंक शाखाओं में संदिग्धों की तलाशी ली गई। सुरक्षा उपकरण के बारे में जानकारी ली गई। परिसर के बाहर खड़े वाहनों के कागजात जांचे गए।
विज्ञापन

जनपद में करीब 131 बैंक शाखाएं हैं, जिनमें प्रतिदिन करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है।
एसपी अशोक कुमार राय की ओर से प्रभारी/थानाध्यक्षों को प्रतिदिन सघनता के साथ चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को करहल, किशनी, भोगांव, कुरावली, औंछा, बरनाहल, बेवर आदि थाना क्षेत्र में प्रभारी/थानाध्यक्षों ने टीम के साथ सघनता के साथ चेकिंग की। बैंक में नजर आए संदिग्ध लोगों से आने का कारण पूछा और तलाशी ली गई। परिसर के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों के कागजात भी जांचे गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों से सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली। चेकिंग अभियान शाम करीब चार बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें