फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई के व्यापारी से 30 लाख रुपये ठगे, ठगी का तरीका जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Fri, 09 Mar 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
विज्ञापन
पुलिस से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठगों ने चेन्नई के एक व्यापारी को माल बेचने के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया और उससे नेट बैकिंग के जरिए 30 लाख रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन


ठगी के बाद ठगों ने उसे हरियाणा के गुरुग्राम की एक सड़क पर छोड़ दिया। पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चेन्नई में एल्युमिनियम का कारोबार करने वाले व्यापारी एसटी सैयद उमर मुख्तार को फरवरी में माह में ठगों ने फोन पर संपर्क कर 40 टन एल्युमिनियम का स्क्रैप बेचने के लिए बातचीत की थी। 

फोन पर ही उनका सौदा भी तय हो गया। व्यापारी माल देखने के लिए वह 23 फरवरी को दिल्ली पहुंचा। वहां पहले से ही मौजूद गैंग के लोग उसे कार से कोसी के गांव नगला उटावड़ ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक वहां पहुंचते ही उन लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और कनपटी पर पिस्टल लगाकर दो बार नेट बैकिंग के जरिए 30 लाख रुपये मेसर्स सफारी किटस मैटल के खाते में डलवाए। 

इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड, सहित तमाम कागजातों पर हस्ताक्षर कराकर उसे गुरुग्राम की एक छोड दिया और भाग गए।  गुरुवार को पीड़ित व्यापारी अपने फरीदाबाद से एक सहयोगी व्यापारी को लेकर थाने पहुंचा। 

इंस्पेक्टर अमित कुमार ने नगला उटावड़ से हबीब को हिरासत में लिया है। उसके मकान में ही व्यापारी को बंधक बनाकर रखा गया था। पूछताछ में पता चला कि पूरी घटना को उमरदीन नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें