फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां की बीमारी का बनाया बहाना, पड़ोसी को नकली जेवर गिरवी रख की 11.75 लाख की ठगी

Wed, 11 Feb 2026 10:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवक ने पड़ोसी को जेवर देकर रुपये उधार लिए। जब पड़ोसी ने जेवर की जांच कराई तो वह नकली निकले। मामले में पीड़ित की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर पड़ोसी से 11.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। वह रुपये के एवज में जेवर गिरवी रखता था। शक होने पर जब पीड़ित ने जांच कराई तो सारे जेवर नकली निकले। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


शाहगंज के केदार नगर निवासी भीमसेन सचदेवा व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि उनका पड़ोसी सुशील चावलानी से उनका पुराना परिचय था। वह कुछ समय से अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर उधार रुपये मांगने लगा। हर बार गारंटी के तौर पर जेवर रख जाता था। भरोसे के कारण वह कभी जेवर की शुद्धता नहीं चेक कराते थे।

विज्ञापन


फिर 6 फरवरी को सुशील उनके पास आया और जेवर देकर रुपये मांगने लगा। उन्होंने रुपये दे दिए। उस समय उनके साथ घर पर उनके मित्र विशाल और श्यामलाल आहूजा मौजूद थे। उन्होंने सुशील के जाने के बाद कहा कि इन जेवरों की जांच तो करवा लो। उन्होंने सुनार से चेक कराया तो सभी जेवर नकली थे। आरोपी अब तक 244 ग्राम सोने के गहने रखवाकर 11.75 रुपये उधार ले चुका था।
विज्ञापन


जब उन्होंने आरोपी के घर जाकर बात की तो आरोपी ने पत्नी और मां को बुला लिया, गालीगलौज कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। शाहगंज थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें