फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के दावे फेल, आगरा में CCTV के सामने धड़ल्ले से हो रही नकल

Thu, 08 Feb 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नकल करते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन आगरा में शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों और मजिस्ट्रेटों को जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल नहीं मिली। वहीं, कंट्रोल रूम में परीक्षा केंद्रों से उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखने पर एक परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल कराए जाने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक खुद परीक्षार्थियों को नकल की पर्ची दे रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों से दिए जा रहे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को यहां देखा जा रहा है। 

महात्मा कपिलदेव इंटर कालेज, अरहेरा (सेंटर कोड 1091) की सीडी को देखने पर एक कक्ष में सामूहिक नकल का मामला पकड़ में आया। मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों को पर्चियां देता हुआ दिख रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षार्थी एक दूसरे की सीट पर जाकर प्रश्नों के उत्तर भी बता रही हैं। रिकार्डिंग में सुबह 7:40 बजे एक परीक्षार्थी उठकर कक्ष निरीक्षक के पास पहुंचती है और नकल सामग्री लेकर जाती है। तुरंत दूसरी परीक्षार्थी पहुंचती है। वह भी पर्ची लेकर जाती है। 

एक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका में देखकर कुछ बताती भी है। कंट्रोल रूम में रिकार्डिंग देखे जाने के बाद कंट्रोल रूम प्रभारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को देने के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें केंद्र पर नकल कराए जाने की बात कही गई है। 

डीआईओएस डा. विनोद कुमार राय ने बताया कि अभी सीसीटीवी फुटेज देखी नहीं है। यदि कैमरे में नकल कैद हुई होगी तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की जाएगी। 
विज्ञापन

उड़नदस्ता और मजिस्ट्रेट नहीं पकड़ पाए नकलची 

पहले दिन मंगलवार की दोनों पाली की परीक्षा में शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते और जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए मजिस्ट्रेट जिले से एक भी नकलची नहीं पकड़ पाए। 

शिक्षा विभाग के जिले स्तर पर छह और मंडल स्तर पर चार उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। 195 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 141 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरे समय बैठकर परीक्षा करा रहे हैं। 

34 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 जोनल मजिस्ट्रेट और सात सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 32 केंद्रों की सूची एसटीएफ के पास भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें