फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती ने आपके खिलाफ थाने में शिकायत की है, केस दर्ज हो गया...इस तरह डराया व्यक्ति, ठग लिए 1.56 लाख रुपये

Fri, 28 Feb 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के पास कॉल कर कहा कि थाने में केस दर्ज हुआ है। अपने जिस युवती से छेड़खानी की, उसने शिकायत की है। केस से बचने का डर दिखाकर व्यक्ति से 1.56 लाख रुपये ठग लिए गए।

 
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। युवती ने शिकायत की है। छेड़छाड़ में जेल भेजा जाएगा। अगर, आपकी संलिप्तता नहीं होगी तो पुलिस बचा लेगी। कुछ रुपये समझाैते के लिए जमा करा दो। आवास विकास काॅलोनी निवासी राजेंद्र सिंह सिकरवार से साइबर अपराधियों ने इसी तरह 1.56 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


सेक्टर 8, आवास विकास काॅलोनी निवासी राजेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि 21 जनवरी को उनके पास कॉल आई थी। काॅल करने वाले ने कहा कि वह थाना सिकंदरा से बोल रहा है। उनके पास एक युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। इस पर केस दर्ज कर लिया है। इसमें वह आरोपी हैं। अगर, वो चाहें तो उन्हें बचाया जा सकता है।

राजेंद्र सिंह को केस की कोई जानकारी नहीं थी। वह घबरा गए। काॅल करने वाले से समाधान पूछा। उसने रुपये मांगे। दो बार में 1.56 लाख रुपये जमा करा लिए गए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस पर साइबर थाने में शिकायत की। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह ध्यान रखें
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि अनजान नंबर से काॅल करके अगर कोई रुपयों की मांग करता है तो विश्वास नहीं करना चाहिए। पुलिस, सीबीआई अधिकारी, एयरपोर्ट अधिकारी बनकर अगर कोई रुपयों की मांग करता है तो संभल जाएं। पुलिस कभी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। टेलीग्राम पर टास्क के लालच में नहीं आएं। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर रुपयों की मांग करने वालों की बातों पर विश्वास नहीं करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें