टेलीग्राम पर आसान सा टास्क देकर युवक को जाल में फंसाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे उससे 4.75 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आगरा में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को टेलीग्राम पर टास्क के बहाने ठग लिया। पहले टास्क देकर रुपये कमाने का लालच दिया। बाद में क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगाने पर मुनाफे की बात कही। इस पर 17 बार में खातों में 4.75 लाख रुपये जमा करा लिए। पीड़ित ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सेक्टर 7, आवास विकास काॅलोनी निवासी रजत वर्मा ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को पिता कालीचरन के मोबाइल पर एक काॅल आई। काॅल करने वाले ने कहा कि प्रतिदिन 4 से 5 हजार रुपये कमा सकते हो। बताया कि टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा जाएगा। इस पर होटल और रेस्तरां को ऑनलाइन रेटिंग देनी होगी।
एक टास्क पूरा करने पर 30, 40 और 70 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस पर वो तैयार हो गए। उन्हें एक टास्क पूरा करने पर दूसरा टास्क दिया जाने लगा। इस दाैरान क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का लालच दिया गया। इसमें कहा कि पैसा लगाने पर कई गुना का फायदा होगा। इसके बाद एक-एक करके 4.75 लाख रुपये ले लिए गए। मगर, जमा रकम वापस नहीं की गई।