फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरानी गाड़ी बेचने के लिए लेकर ठगी, विरोध पर पीटा

Fri, 06 Mar 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पुरानी गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी, रकम हड़पने, चेक बाउंस, पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ऋषभ गुप्ता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। थाना हरीपर्वत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कंपनी के नाम पर पंजीकृत एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार सेल परचेज करने वाले एवन मोटर कार बाजार मटिया कटरा के स्वामी आरिफ अली को दी थी। गाड़ी की कीमत 4.40 लाख रुपये तय हुई, जिसमें से 50 हजार रुपये एडवांस मिले। बाकी 3.90 लाख रुपये देने के बाद ही गाड़ी किसी के नाम ट्रांसफर होनी थी। आरोप है कि आरिफ अली ने गाड़ी एटा निवासी मोहित कुमार को दे दी। कंपनी को भुगतान नहीं किया। मांगने पर चेक दिए, जो बाउंस हो गए। तगादा करने पर आरिफ अली, दीपक ददलानी और नासिर ने प्लास्टिक पाइप से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें