फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप बेचने के नाम पर ठगे पांच लाख रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोबाइल टावर का स्क्रैप बेचने का सौदा करने के बाद आरोपी ने पांच लाख रुपये ले लिए। जब खरीदार ने काम शुरू किया तो एग्रीमेंट फाड़ने के साथ ही पिटाई की। रुपया भी वापस नहीं किया, एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोलकाता के 66 सेक्सपेय सरानी निवासी अली हैदर ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह अली फंफोटेक का प्रोपरायटर है, उसे कुछ लोगों से जानकारी हुई कि कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी दीपक दीक्षित के स्कूल में दो स्क्रैप मोबाइल टावर हैं। वह उनकी बिक्री करना चाहते हैं। वह बातचीत करने के लिए तीन अगस्त 2022 को मैनपुरी आए। स्कूल में बातचीत करने के दौरान पांच लाख रुपया में बात तय हो गई। रुपया दीपक द्वारा बताए गए एक व्यक्ति के खाता में आरटीजीएस कर दिए। आठ अगस्त को जब वह मजदूर लेकर काम करने लगा, तो दीपक वहां आए और कहा कि एग्रीमेंट कहा है, उसे फाड़ दिया। इसके बाद 8.10 साथियों ने उसे व काम कर रह मजदूरों की पिटाई की। पुलिस बुलाकर उसे कोतवाली भिजवा दिया गया, मोबाइल में एग्रीमेंट की कॉपी दिखाकर वह छूटा, पांच लाख रुपया वापस मांगे तो टाल मटोल करने लगा। अली हैदर की शिकायत पर एसपी कमलेश दीक्षित की ओर से मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें