फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीकरी जनचौपाल में चौधरी बाबूलाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएंं

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के ग्राम टीकरी में आयोजित जन चौपाल में मौजूद विधायक चौधरी बाबूलाल - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी/कागारौल। ग्राम टिकरी में मंगलवार को लगाई गई जन चाैपाल में ग्रामीणों ने समस्याओं का पिटारा खोल दिया। गांव की सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई के मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

जनचौपाल में विधायक चाै. बाबूलाल ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली। राजस्व टीम के अलावा बिजली, सिंचाई, जल, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को दर्ज करते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें मौके पर हल की जा सकती हैं, उनका तत्काल समाधान कराया जाए। जनचौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दाैरान डॉ. रामेश्वर चौधरी, देवेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, रामेश्वर पंडित, अमित छिद्दा बाबा, गुड्डू, केशव सिंह, डॉ. शिवराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें