फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaturmas 2022: भगवान विष्णु चार माह तक रहेंगे योग निद्रा में, मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम, इन राशियों के लिए लाभ के संकेत

Thu, 07 Jul 2022 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं। देवशयनी एकादशी इस बार 10 जुलाई को है।
विज्ञापन
भगवान विष्णु
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व होता है। हर महीने में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। वहीं आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का खास महत्व है। इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं। ये एकादशी 10 जुलाई को है। इस तारीख से चार माह के लिए मांगलिक कार्यक्रमों पर ब्रेक लग जाते हैं। 10 जुलाई से 24 नवंबर तक शादी विवाद, गृह प्रवेश, व्यापारिक प्रतिष्ठानों का शुभारंभ सहित विभिन्न मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। इन चतुर्मास के दौरान भजन, पूजन, व्रत, नियम संयम सहित भागवत कथा शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


मथुरा के ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन से शादी, गृहप्रवेश, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार आदि शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। मान्यता है कि विष्णु भगवान सहित सभी देव 4 महीने को शयन कर जाते हैं। 4 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी है। इस दिन से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होने की परंपरा है, लेकिन इस बार देव प्रबोधिनी एकादशी के बाद भी 24 नवंबर तक शुक्र अस्त चलेगा। ऐसे में इसके बाद ही पंचांग के मुताबिक मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो सकेंगे।

इन राशि के जातकों के लिए लाभ के संकेत 

ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता बताते हैं कि 10 जुलाई से चतुर्मास की शुरुआत होने जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु इन चार माह तक विश्राम करते हैं। इस समय को चातुर्मास कहा जाता है। उन्होंने बताया कि चातुर्मास में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। मेष राशि के जातकों के लिए चातुर्मास बहुत ही खास रहेगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए भी चातुर्मास शुभ रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। समय का पूरा साथ मिलेगा। कर्क राशि के जातकों के लिए चतुर्मास में बिजनेस में आर्थिक लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में विस्तार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें