फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला प्रधान के लिए अपशब्द कहने वाले सचिव को आरोप पत्र जारी

Fri, 02 Aug 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल क्षेत्र की महिला प्रधान के लिए अपशब्द कहने वाले पंचायत सचिव को जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम विश्वकर्मा ने आरोप पत्र जारी कर दिया है। आरोपों का जवाब देने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है। अगर जवाब नहीं दिया जाता है तो सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामला ग्राम पंचायत कैलाशपुर का है। यहां से अनुसूचित जाति की सुनीता देवी ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने डीएम को शिकायत कर आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत में तैनात सचिव अरुण यादव ने उनके लिए अपशब्द कहे। उनके प्रतिनिधि विजेंद्र यादव से फोन कर उन्होंने न केवल अपशब्द कहे बल्कि जातिसूचक शब्द भी कहे थे। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामले में डीएम ने डीपीआरओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
इसी के चलते डीपीआरओ ने पंचायत सचिव अरुण यादव को आरोप पत्र जारी कर दिया है। आरोप पत्र का जवाब दो दिन में मांगा गया है। दो दिन में जवाब न देने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें