फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपराधिक इतिहास छिपाकर बनवाया चरित्र प्रमाणपत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला प्रशासन ने धोखाधड़ी और तथ्यों को छिपाकर चरित्र प्रमाण-पत्र हासिल करने वाले एक व्यक्ति के प्रमाण-पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। आरोपी अजय राजौरिया ने अपने विरुद्ध दर्ज कई आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाकर और पता बदलकर प्रशासन को गुमराह किया था। इस मामले में राजकुमार सिंह चौहान और अमित चौहान ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी। प्रशासन अब इस मामले में संलिप्त अन्य दोषियों की भूमिका की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि ताजगंज क्षेत्र में रह रहे मूल रूप से बाह के पारना ग्राम निवासी अजय राजौरिया के खिलाफ थाना चित्राहाट, जैतपुर और नाई की मंडी में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गुंडा अधिनियम और मारपीट के मामले शामिल हैं। इन तथ्यों को छिपाकर अजय ने पुलिसकर्मियों से कथित सांठ-गांठ कर ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाण-पत्र संख्या-79/न्याय सहायक-3 हासिल कर लिया था। अजय ने इसी फर्जीवाड़े के आधार पर आबकारी विभाग से टीडीआई मॉल, फतेहाबाद रोड पर बीयर एवं वाइन शॉप आवंटित कराई थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने जानबूझकर अपना पता बदला और झूठे शपथ पत्र प्रस्तुत किए ताकि उसका आपराधिक रिकॉर्ड सामने न आ सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रमाण-पत्र का पूर्व में किया गया कोई भी लाभ या भविष्य में इसका प्रयोग अवैध माना जाएगा।



जांच में पुष्टि के बाद निरस्त हुआ प्रमाणपत्र
उप जिलाधिकारी बाह और अपर पुलिस आयुक्त की विस्तृत जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि अजय राजौरिया के विरुद्ध थाना जैतपुर में आरोप पत्र (चार्जशीट) भी दाखिल हो चुकी है। पुलिस आयुक्त कार्यालय से मिली रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने पाया कि चरित्र सत्यापन के दौरान तथ्यों को द्वेषपूर्ण तरीके से छिपाया गया। इसी के बाद अजय के नाम जारी चरित्र प्रमाण पत्र को तत्काल प्रभाव से शून्य घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें