फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आधार केंद्र पर अव्यवस्था, परेशानी झेल रहीं महिलाएं

विज्ञापन
आधार केंद्र पर लगी लाइन
विज्ञापन
आगरा। खंदारी स्थित आधार केंद्र पर हर रोज सैकड़ों लोग आधार में संशोधन और बनवाने के लिए आते हैं। केंद्र में काफी अव्यवस्थाएं हैं। महिलाओं के लिए अलग से काउंटर न होने के कारण उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनके कई घंटे लाइन में खड़े होने से छोटे बच्चे परेशान हो जाते है।
विज्ञापन


केंद्र के बाहर तीन डेस्क लगी हैं। जिनमें से एक पर हेल्प डेस्क और अन्य दो पर टोकन और अपॉइंटमेंट मिलने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इन तीनों डेस्क पर महिलाओं और पुरुष एक साथ लाइन में लगते हैं। महिलाओं के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था नहीं की है। बड़ी संख्या में महिलाएं छोटे बच्चों के आधार में संशोधन कराने के लिए आती हैं। तीनों लाइन में काउंटर तक पहुंचने के लिए दो से तीन घंटे का समय लग जाता है। इतनी देर में बच्चों को गोद में लेकर लाइन में लगीं महिलाएं परेशान हो जाती हैं। उनके बच्चे भी रोने लगते हैं।
अलग लाइन की नहीं है व्यवस्था

नाती के आधार कार्ड को अपडेट कराने आई हूं। लाइन में लगे दो घंटे हो गए, अभी टोकन वाली डेस्क पर नहीं पहुंच सकी हूं। हर जगह महिलाओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था होती है। यहां पुरुषों को साथ में लगा दिया है। वे बीच में घुस आते हैं, इससे परेशानी हो रही है। - रामवती, कुबेरपुर
विज्ञापन

दो घंटे में बच्ची हो गई परेशान
बच्ची के नाम में एक अक्षर गलत है। उसके लिए हेल्प डेस्क पर पता करना है कैसे सही होगा। यहां लंबी लाइन है। दो घंटे खड़े हुए हो गए. बच्ची भी परेशान हो गई है। जितनी भीड़ है उस हिसाब से ज्यादा काउंटर लगाने चाहिए। जिससे महिला और पुरुषों की लाइन अलग हो। महिलाओं के साथ छोटे बच्चे आते हैं, उन्हें संभालने में परेशानी होती है। - राधिका, ताजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें