फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्पर्धाओं में छात्राओं ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, जीते पुरस्कार

विज्ञापन
पीएम औद्योगिक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
विज्ञापन
आगरा। पीएम औद्योगिक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहगंज में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेशचंद्र अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका बीपी सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली शर्मा ने किया। छात्राओं ने घूमर नृत्य, महाभारत पर आधारित नृत्य-नाटिका, चक दे इंडिया आदि की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने मानव पिरामिड भी बनाकर प्रतिभा दिखाई। नींबू दौड़, बोरी दौड़, गुब्बारा दौड़, कुर्सी दौड़ और रस्साकसी में दमखम दिखाया। खेल में रिया, अनुशी, गुंजन, अनुष्का और इशिका अव्वल रहीं। विजेताओं को शैली गौड़, रीता यादव और पूनम सुजाता के सहयोग से पुरस्कृत किया गया। मौके पर विनीता शर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, पंकज शर्मा, अन्नपूर्णा, ऊषा सिंह रिजवाना, बबीता अग्रवाल और अनीता यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें