फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में गूंजे राधे-राधे, जयश्री कृष्णा के जयकारे

विज्ञापन
बटेश्वर मे भागवत हाथ के लिए निकलती कलश यात्रा
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ धाम बटेश्वर में बृहस्पतिवार को बैंड-बाजों के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तीर्थ धाम जय श्री कृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा के साथ ही मुख्य महादेव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा आरंभ हो गई। मुख्य मंदिर परिसर के पास स्थित यात्री विश्राम गृह में आयोजित भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर तीर्थ क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पहले दिन कथा सुनने का श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

कथा वाचिका साध्वी श्रद्धा किशोरी ने वैदिक मंत्रोच्चारण और मंगलाचरण के साथ कथा का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने भागवत महात्म्य का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य के जीवन को सार्थक कर देता है। उनके भजनों और सरस व्याख्यान ने पहले ही दिन उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के मुख्य परीक्षित नेत्रपाल और यज्ञपति कृष्णकांत निवासी हरिया हैं। उन्होंने बताया भागवत कथा 8 जुलाई तक दोपहर 12 से शाम पांच बजे चलेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें