फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेरागढ़ में गूंजे जय भीम के जयघोष, बाबा साहेब की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनीं महापुरुषों की झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती पर खेरागढ़ क्षेत्र में बाबा साहेब के अनुयायियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। नीले झंडों और जय भीम के नारों के साथ निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ ग्राम ऊंट गिरी में नगर पंचायत खेरागढ़ के चेयरमैन सुधीर गर्ग ''''''''गुड्डू'''''''' ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ऊंट गिरी से शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें भगवान बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. आंबेडकर के जीवन प्रसंगों को दर्शाया गया था। युवा बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर झूमते-नाचते नजर आए। पूरे मार्ग में बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। शोभायात्रा का समापन नगला उड़ैया स्थित आंबेडकर पार्क में हुआ, जहाँ विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें