फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी की दस्तक दे रही दर्द: सुबह-सुबह जोड़ों में जकड़न,  पुरानी चोट कर रही परेशान; एसएन में लगी मरीजों की भीड़

Tue, 17 Nov 2026 08:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मौसम में बदलाव और ठंडी हवाओं के चलते एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को 4133 मरीज पहुंचे, जिनमें वायरल फीवर, जोड़ों के दर्द और सांस संबंधी बीमारियों के मरीज सबसे ज्यादा रहे।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव के चलते एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा मेडिसिन, हड्डी रोग, त्वचा रोग और वक्ष एवं सांस रोग के मरीज आए। भीड़ अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने घंटे भर अतिरिक्त (तीन बजे तक) मरीज देखे।
विज्ञापन


हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शकुंत ने बताया कि तापमान कम और ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गया है। इससे कमर-कंधे और जोड़-मांसपेशियों में जकड़न और दर्द हो रहा है। पुरानी चोट भी परेशान कर रही है। बुजुर्ग मरीजों में गठिया और युवा मरीजों में चोट के दर्द की परेशानी ज्यादा मिल रही है।

मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि वायरल फीवर के मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं। इसमें जुकाम-खांसी, तेज बुखार, कमजोरी मिल रही है। ठंडा खाने-पीने से गले में संक्रमण और खराश के मरीज भी बढ़े हैं। मीठा-नमकीन खाने से मधुमेह और अनियंत्रित रक्तचाप के मरीज भी बढ़ रहे हैं। दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


पर्चा को धक्का-मुक्की और परेशानी
एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ओपीडी हॉल ठसा-ठस भर गया। यहां इलाज कराने के लिए 4133 मरीज पहुंचे। इस पर पर्चा और दवा लेने के लिए मरीजों को धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी। इससे बुजुर्ग मरीज और महिलाओं को ज्यादा परेशानी हुई। डौकी से आए देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी मां को जोड़ों में दर्द होने पर दिखाने लाया। भीड़ देखकर खुद लाइन में लगा। पर्चा, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में 4-5 घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें