फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदलती जीवनशैली व खानपान बना रहा मधुमेह रोगी

Thu, 13 Nov 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बदलती जीवन शैली व खानपान की आदतों से कम उम्र में ही लोगों को मधुमेह का रोगी बन रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज इस बीमारी का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बढ़ती संख्या को चिकित्सक भी चिंताजनक मान रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना बताते हैं कि मधुमेह एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जिसे शुगर और डायबिटीज के नाम से भी जानते हैं। यह बीमारी तब होती है जब शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाता है और इसके कारण ब्लड में मौजूद ग्लूकोज या शुगर का लेवल बढ़ जाता है। बदलती जीवन शैली व खानपान की वजह से यह बीमारी तेजी से फैल रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज ऐसे आते हैं जिनका नियमित इलाज चल रहा है। इसके अलावा नए मरीज भी सामने आते रहते हैं। युवाओं में भी यह बीमारी सामने आ रही है। देर रात तक जागना, जंकफूड का सेवन, तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी इसका प्रमुख कारण है। यदि लक्षण सामने आएं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत इसकी जांच कराकर चिकित्सक की सलाह से दवा का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही खानपान पर ध्यान देना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें