आगरा के रमाडा चौराहे के नामकरण विवाद में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता चौक का नाम बदलने की मांग का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पहले से स्वीकृत नाम बदलने की मांग शहीदों के सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता है और प्रशासन से मौजूदा नामकरण बरकरार रखने की मांग की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के रमाडा चौराहे के नामकरण को लेकर चल रहे विवाद में अब नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी कूद पड़े हैं। उन्होंने चौराहे के नाम को लेकर बार-बार उठ रही अलग-अलग मांगों पर कड़ा विरोध जताया। बयान जारी कर कहा कि शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर पहले से स्वीकृत चौक का नाम बदलने की मांग करना शहीदों के सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम की विधिवत स्वीकृति के बाद चौराहे का नाम शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता चौक रखा जा चुका है और वहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित है। ऐसे में अब दोबारा नाम बदलने की मांग उठाना और अलग-अलग नामों की दावेदारी करना कतई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शहीदों को राजनीतिक प्रतिस्पर्धा व नामकरण की खींचतान का विषय न बनाया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन व नगर निगम से पहले से स्वीकृत नामकरण का सम्मान सुनिश्चित करते हुए इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की है।