चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना के तार आगरा से जुड़े हैं। शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस ने लोहामंडी क्षेत्र में दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर एक सराफा कारोबारी को भी पकड़ा गया है। तीनों को पुलिस अपने साथ ले गई है।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाने के दरोगा अपनी पुलिस टीम के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को उनके क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में केस दर्ज है। पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है, जिसने वारदात का खुलासा किया। कई और लोगों के नाम बताए थे, जिसमें आगरा के लोग भी शामिल थे।