फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन चौक- निर्माण शुरू होते ही उठे विरोध के स्वर, काम पर लगी रोक

विज्ञापन
कासगंज में चंदनचौक निर्माण के लिए की गई खोदाई - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। तीन वर्ष पूर्व तिरंगा यात्रा के दौरान हत्या का शिकार हुए चंदन की याद में बनाए जा रहे चंदन चौक के निर्माण के लिए खोदाई शुरू होते ही विरोध के स्वर भी उठे हैं। अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन द्वार के समीप अग्रसेन प्रतिमा प्रस्तावित होने की बात कहते हुए चंदन चौक पर रोक लगाने की मांग उठाई है। क्षेत्रीय संासद को ज्ञापन दिया है। इधर विरोध को देखते हुए पालिका ने निर्माण का काम रोक दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में हुई हिंसा में चंदन गुप्ता की जान गई थी। तब से चंदन के परिजन शहर में उसकी याद में चंदन चौक बनाए जाने की मांग उठा रहे थे। इसके लिए पालिका ने प्रस्ताव तैयार किया और प्रभुपार्क रोड-मालगोदाम चौराहा क्षेत्र में जगह का चिह्निकरण किया और यहां चंदन चौक के लिए खोदाई का काम शुरू कराया, लेकिन खोदाई शुरू होते ही यहां विरोध शुरू हुआ। अग्रवाल सभा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह को ज्ञापन दिया कहा कि मालगोदाम चौराहे पर महाराजा अग्रसेन द्वारा स्थापित है।
इसी द्वार के निकट शासन स्तर पर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति की प्रक्रिया प्रस्तावित है। ऐसे में इस क्षेत्र में अन्य मूर्ति लगाए जाने से समाज की भावना को ठेस पहुुंचेगी। यहां कोई और मूर्ति न लगाई जाए। इधर विरोध को देखते हुए पालिका ने काम पर रोक लगा दी है। ज्ञापन देने वालों में सौरभ अग्रवाल, अंकिश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राहुल, देवेश गर्ग, हरिप्रसाद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अनुराग बिंदल, अनुपम अग्रवाल, नीरज आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
- चंदन चौक निर्माण के लिए खोदाई का काम शुरू कराया था लेकिन अग्रवाल सभा ने ज्ञापन देकर अपना पक्ष रखा। ऐसे में फिलहाल खोदाई का काम रुकवा दिया गया है। - लवकुश गुप्ता, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें