फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों की सेवा हर सामथ्र्यवान को करना जरूरी- नमिता

विज्ञापन
कासगंज में इनरव्हील क्लब संजीवनी की पदाधिकारी व सदस्याएं कुष्ठ आश्रम के सेवा शिविर में हिस्सा ल? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। इनरव्हील संजीवनी क्लब के सेवा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीजेआर नमिता सिंघल ने कहा कि पीड़ित लोगों की सेवा करना हर सामर्थ्यवान का परम कर्तव्य है। लोगों को बढ़ चढ़कर सेवा के कार्य में हिस्सेदारी निभानी चाहिए। ऐसा करने से न केवल मन को शांति और सुकून मिलता है, बल्कि पीड़ितों की दुआ भी मिलती है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लहरा कुष्ठ आश्रम में इनरव्हील संजीवनी के सेवाकार्य शिविर में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगी भी हम लोगों के बीच के हैं। उनकी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने इनरव्हील संजीवनी के कार्य की सराहना की। इसके बाद कछला गंगाघाट पर भी क्लब की सदस्याओं के साथ भ्रमण किया गया और लोगों को गंगाघाट पर सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
क्लब की सदस्याओं ने लोगों को बताया कि गंगा की पवित्रता कायम रखने के लिए जन जन का सहयोग जरूरी है। लहरा कुष्ठ आश्रम में क्लब की सदस्याओं ने दाल, चावल, आटा, तेल, घी, फोम के गद्दे, कंबल, दवाएं, साड़ियां सहित जरूरत के अन्य सामान दिए। इस दौरान इनरव्हील की एडीटर लवली गुप्ता, चारू चौहान, अध्यक्ष मीरा गुप्ता, सचिव अर्चना अग्रवाल, चार्टड अध्यक्ष रेखा सिंघल, संगीता गोयल, नीलू अग्रवाल, इंदू झंवर, अर्चना गर्ग, मीनाक्षी बिड़ला, रेनू शर्मा, रीता अग्रवाल, लीना अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, कल्पना द्विवेदी, रितु आधारिका, नीतू अग्रवाल, अनु गहलौत सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।

कासगंज में इनरव्हील क्लब संजीवनी की पदाधिकारी व सदस्याएं कुष्ठ आश्रम के सेवा शिविर में हिस्सा ल?- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें