फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा के प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर में लहूलुहान मिले पुजारी, लूटपाट की आशंका

Mon, 05 Sep 2022 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुजारी के होश में आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उनका इलाज चल रहा है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घायल पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पुजारी सोमवार तड़के मंदिर परिसर में लहूलुहान पड़े मिले। उनके सिर से खून निकल रहा था। पुलिस ने पुजारी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। लूटपाट की आशंका है।
विज्ञापन


धाकरान चौराहे के पास चामुंडा देवी मंदिर है। थाना नाई की मंडी भी 100 मीटर की दूरी पर है। मंदिर में पास के मोहल्ले के रहने वाले 60 वर्षीय चंद्रशेखर धाकड़ पुजारी हैं। पूजा पाठ के बाद रात को मंदिर परिसर में ही सो जाते हैं। 

सोमवार तड़के चार बजे पथवारी मंदिर के पुजारी पप्पू प्रतिदिन की तरह चामुंडा देवी मंदिर के गेट पर पहुंचे। उन्होंने गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पप्पू ने आसपास के मंदिर समिति के अध्यक्ष निहाल सिंह धाकड़ व अन्य लोगों को बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में अंदर से लगा था ताला

मंदिर में अंदर से ताला लगा हुआ था, इसलिए अंदर कोई नहीं घुस पा रहा था।। सूचना पर पहुंची पुलिस छत से मंदिर में पहुंची तो पुजारी चंद्रशेखर लहूलुहान पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल पुलिस के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष निहाल सिंह धाकड़ ने बताया कि पुजारी के कुर्ता की जेब फटी हुई थी। उनके होश आने पर ही पता चलेगा कि जेब के पैसों के अलावा मंदिर से और क्या चोरी हुआ हैं। 

एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि पुजारी के होश में आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उनका इलाज चल रहा है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

आशंका है कि किसी जानकार व्यक्ति ने हमला बोला है। लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने पुजारी पर हमले के साथ मंदिर में लूटपाट की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें