आगरा। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स में वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव मार्च के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। बृहस्पतिवार को सात पूर्व अध्यक्षों की चुनाव समिति का गठन हुआ। मनीष अग्रवाल चुनाव समिति के चेयरमैन और श्रीकिशन गोयल को-चेयरमैन चुने गए हैं।
चैंबर में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष और 32 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे। 14 समूह चुने जाएंगे। नेशनल चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि चुनाव समिति में मनीष अग्रवाल और श्रीकिशन गोयल के अलावा राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेंद्र कुमार सिंघल, शलभ शर्मा शामिल हैं। समिति चुनाव की सभी तैयारियां करेंगी। चैंबर में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के हजार से अधिक सदस्य हैं। बैठक में विवेक जैन, संजय अग्रवाल, मनोज बंसल, अंबा प्रसाद गर्ग, सतीश अग्रवाल, अंबुज गोयल, मुरारी लाल गोयल, केशव दत्त आदि मौजूद रहे।