फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल भी चंबल में हो सकता है बर्ड फेस्टिवल

Mon, 05 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दूसरे बर्ड फेस्टिवल के समापन पर बोले प्रबंध निदेशक वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देश के दूसरे अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल का समापन रविवार को हो गया। समापन समारोह में यूपी के प्रबंध निदेशक वन एसके उपाध्याय ने कहा कि अगले साल भी बर्ड फेस्टिवल चंबल में हो सकता है। दुधवा नेशनल पार्क में भी इसके कराए जाने की संभावना है। इन दोनों ही विकल्पों पर सरकार विचार कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश-विदेश के पक्षी विशेषज्ञों से जो सुझाव आएंगे, उन पर अमल किया जाएगा। इसके अलावा चंबल को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। यूपी सरकार के सलाहकार आरपी सिंह ने कहा कि इंडियन स्कीमर पर पिछले साल एमओयू हुआ था। इसका इस साल संरक्षण होगा। इस फेस्टिवल में जूलियन मेथ्यूज के साथ शनिवार की रात एमओयू को लेकर सकारात्मक बात हुई है। जूलियन मेथ्यूज ने कहा कि एमओयू पर अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
ब्रिटिश बर्ड फेयर के जनक टिम अपलेटन ने कहा कि इस बर्ड फेस्टिवल की बर्ड फेयर की तरह ही दुनिया में अलग ही पहचान बनेगी। दिल्ली के निखिल दिवासर ने कहा कि देश-विदेश के पक्षी विशेषज्ञों के जरिये चंबल के बर्ड फेस्टिवल की पहचान बनी है। इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक उमेंद्र शर्मा, डीएम गौरव दयाल, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह, डीएफओ एनके जानू, अनिल पटेल, केेके सिंह, एसडीएम अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार देवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


ब्रज की होली में खूब झूमे विशेषज्ञ
बाह। चंबल सफारी के सारस विलेज में शनिवार रात को फूलों की होली खेली गई। इसमें देशी विदेशी पक्षी विशेषज्ञ जमकर झूमे। यहां बनाए गए मुक्ताकाशीय मंच पर बृज लोक मंच के कलाकारों ने अनूठी प्रस्तुति दी। राधा-कृष्ण के स्वरूप ने गोपियों संग होली खेली। पक्षी विशेषज्ञ भी अपने को न रोक सके। वे भी जमकर नाचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें