फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यातायात के नियम तोड़ रहे 205 वाहन चालकों के काटे चालान

Mon, 28 Apr 2025 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सोमवार की शाम ईशन नदी पुल पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सेंगर ने टीम के साथ अभियान चलाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

ईशन नदी पुल से राधारमन रोड, कचहरी रोड जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट 128, तीन सवारी 40, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 10 वाहन चालकों के चालान किए गए। कुल 205 वाहनों का चालान कर 15 हजार रुपये का नकद व 1.50 लाख रुपये के ई- चालान किए गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में अभियान लगातार जारी है। सिंधिया तिराहा, भांवत चौराहा, बड़ा चौराहा, करहल रोड, मदार दरवाजा, संता बसंता आदि प्रमुख चौराहों पर भी सघनता के साथ चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें