सिकंदरा सब्जी मंडी में बिना मास्क के कई लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में वाहन से चलने वाले और पैदल निकलने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य है। मगर, बड़ी संख्या में लोग मास्क पहनकर नहीं निकल रहे हैं।
यही वजह है कि पिछले 10 दिन में पुलिस ने 1600 लोगों के चालान काट दिए। उनसे तकरीबन 1.32 लाख रुपये जुर्माना भी वसूल कर लिया गया। पुलिस दो सवारी चलने वालों के भी चालान काट रही है।
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, कोई व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर या घर से बाहर बिना मास्क व गमछे के निकलता है तो प्रथम एवं द्वितीय बार में सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार में यह जुर्माना राशि बढ़कर 500 रुपये हो जाएगी।