फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासंगज के पूर्व विधायक के चालक का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। चेकिंग के दौरान शनिवार को सीओ भोगांव ने कासगंज के पूर्व विधायक की गाड़ी चला रहे चालक को बगैर मास्क व गाड़ी में मानक से अधिक सवारियां लेकर चलने पर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ भोगांव अमर बहादुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज के पास थानाध्यक्ष विदेश त्यागी व पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां समाजवादी पार्टी कासगंज के पूर्व विधायक हसरल उल्लाह की गाड़ी आकर रुकी। सीओ ने देखा चालक मास्क नहीं लगाए हुए है, वहीं गाड़ी में कई लोग बैठे हैं।
कोविड 19 के निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर सीओ ने चालक का चालान कर जुर्माना वसूला। इसके बाद सीओ ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से कहा कि वह घरों में रहें। आवश्यक कार्य होने पर मास्क लगाकर ही बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें