कासगंज। यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार को जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात के नियमों के उल्लंघन पर 155 वाहनों का चालान किया, वहीं एक वाहन को सीज किया गया। यातायात पुलिस की तरफ से वाहन चालकों को पंफलेट बांटकर उन्हें यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह शहर के सोरों गेट राजकोल्ड चौराहे, गल्ला मंडी मंडी तिराहे, बिलराम गेट चौराहे, रोडवेज बस स्टैंड, मालगोदाम सहित अन्य स्थानों पर वाहनों चेकिंग की। यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट़, सीट बेल्ट, एचएसआरपी व ओवर स्पीड में चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के अभियान में नियमों के उल्लंघन पर 155 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए हैं। वहीं एक वाहन को सीज किया गया है।