फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीराम जानकी मंदिर में हुआ चालीसा पाठ

Tue, 30 Apr 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बा में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रचीन श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में सुबह हवन एवं हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। भक्तों ने हनुमानजी की प्रतिमा पर चोला चढ़ा कर शृंगार किया। वहीं आरती उतार कर शरबत व भंडारा प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

याज्ञाचार्य पंडित गुड्डू पाराशर ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन संपन्न कराया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व के कल्याण की कामना की। दोपहर में कस्बा के एटा रोड, काॅलेज रोड, गुडमंडी, सहावर रोड पर भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। कस्बा के लोगों ने भी भंडारे में सहयोग प्रदान करते हुए भगवान के हनुमान का आनंद लेकर पुण्य कमाया। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने श्रीराम और हनुमानजी के जयकारे लगाए।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, समाजसेविका सुलोचना गुप्ता, नगर संघचालक राकेश पाराशर, दिनेश अग्रवाल, धीरज गुप्ता, हरिओम गुप्ता, सुनील गुप्ता, कमल गुप्ता, नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, विष्णु गोयल, सुधीर सर्राफ, आकाश गुप्ता सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें