फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाहर अकादमी ने जीत के साथ किया ब्रेव वॉरियर्स कप का आगाज

विज्ञापन
अनंत को पुरस्कार देते अति​थि
विज्ञापन
आगरा। जूनियर क्रिकेटरों को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से सोमवार को जेबी स्पोर्ट्स में ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन-3 का शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में चाहर क्रिकेट अकादमी ने अलीगढ़ की रेनबो फाइटर्स को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। अनंत दीक्षित को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित प्रतियोगिता में इस बार आगरा के अलावा लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, एटा और अलीगढ़ की टीमें भी दमखम दिखा रही हैं। शुभारंभ मुख्य अतिथि भूमेंद्र पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल हार-जीत से ऊपर अनुशासन और कड़े संघर्ष का भाव जगाता है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़ की रेनबो फाइटर्स ने 32.5 ओवर में 181 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कैफ रहमान ने 53 और आयुष्मान यादव ने 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी चाहर अकादमी ने सधी हुई शुरुआत की। अभिज्ञान विक्रम सिंह के शानदार 70 रन और आदित्य शर्मा की 41 रनों की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत टीम ने 34.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 185 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

चाहर अकादमी की जीत में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। अनंत दीक्षित ने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मुरारीलाल बघेल ने अनंत को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें