फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: एक केंद्र व्यवस्थापक बदला, एक को दी चेतावनी

विज्ञापन
कासगंज में एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को क्षेत्रीय सचिव राकेश कुमार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर उन्होंने एक केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया। जबकि एक केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी। इसके साथ ही जिले के अधिकारियों ने ऑनलाइन भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सचिव निरीक्षण के लिए शेरवानी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचे। केंद्र पर 7:45 बजे भी परीक्षार्थी गेट पर खड़े मिले। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को हटाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए। उनके निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया। रूपवती वर्मा इंटर कॉलेज पर निरीक्ष्ण के दौरान सुबह की पाली में गणित की परीक्षा के दौरान विषय से संबंधित शिक्षकों को ड्यूटी पर लगा दिए जाने का मामला सामने आया।
दोनों शिक्षकों को ड्यूटी से हटा दिया गया। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक को भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी गई। उनके साथ में विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक जयंत गुप्ता मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार ने बल्देव विहारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला खंजी, एसके एम इंटर कॉलेज, अहमद नफीस इंटर कॉलेज भरगैन, एसएसएस वैदिक इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा में निरीक्षण के बाद कक्ष निरीक्षकों को लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए। आर्य इंटर कॉलेज नगला पटवारियान, रूपवती वर्मा इंटर कॉलेज शखपुर नर्रई, कमला इंटर कॉलेज बदरिया में कमरा नंबर के हिसाब से कैमरे सेट करने के निर्देश दिए। नगर पालिका कॉलेज गंजडुंडवारा, आजाद गांधी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के बाद आवश्यक निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस राजपूत ने अहमद नफीस इंटर कॉलेज भरगैन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल रूम प्रभारी प्रशासनिक जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला, कंट्रोल रूप प्रभारी माध्यमिक प्रधानाचार्य चंद्र पाल सिंह, ई डिस्ट्रिक मैनेजर अंशुल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें