फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष में भी नहीं हो पाया एचटी लाइन के बदलने का काम

विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा में एचटी लाइन के लिए लगाया गया पोल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा(कासगंज)। विद्युत की एचटी लाइन के बदलवाने का काम लगभग दो वर्ष पहले शुरू किया गया था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका। लोगों ने गर्मियां आने से पहले कार्य पूर्ण कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

नगर की विद्युत व्यवस्था को सही कराने के लिए एचटी लाइन बदलने एवं पोल लगाने का कार्य आरके आई कंपनी को दिया गया था। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कंपनी काम पूरा नहीं कर पाई है। फिर से लोगों को बिजली की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। लोगों का कहना है अधिकारी इस ओर ध्यान दें और गर्मी से पूर्व कार्य पूरा कराएं। अन्यथा वह लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। मांग करने वालों में मुफीद अहमद, पारुल, राजाराम, हमीद, रमन, पुष्पेंद्र, योगेश, मनोज, शमशाद मियां, प्रेमनारायण, ओमपाल, निजाम आदि।
आंकड़ों की नजर में-
- 19 किलोमीटर लाइन का कार्य मिला था
- 17.5 किलोमीटर पोल लगाने का कार्य हो चुका है पूर्ण
- 1.5 किलोमीटर पोल लगाने का कार्य है शेष
- 500 पोल लगाए जा चुके हैं
एक सप्ताह में हो जाएगा पूरा
कंपनी द्वारा सिढ़पुरा क्षेत्र में मिले कार्य का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जा चुके हैं। एक सप्ताह में शेष कार्य पूर्ण हो जाएगा। लोगों को गर्मियों में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश आनंद, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक, आरकेआई कंपनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें